भारतीय वायुसेना ने अग्निवीरवायु नॉन-कम्बैटेंट (Agniveervayu Non-Combatant) भर्ती 02/2025 के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। यह भर्ती अग्निपथ योजना के तहत होगी, जिसमें उम्मीदवारों को चार साल के लिए सेवा का अवसर मिलेगा। यदि आप इस भर्ती के लिए आवेदन करना चाहते हैं, तो इस आर्टिकल में आपको सभी महत्वपूर्ण जानकारियाँ मिलेंगी।
![]() |
Air Force Non Combatant Recruitment 2025 |
क्या है अग्निवीरवायु नॉन-कम्बैटेंट भर्ती?
यह भर्ती भारतीय वायुसेना में हॉस्पिटैलिटी (अतिथि सेवा) और हाउसकीपिंग (सफाई एवं देखभाल) से संबंधित कामो के लिए की जा रही है। इसमें चुने गए उम्मीदवार रसोई मैनेजमेंट, भोजन परोसना, सफाई कार्य, कपड़े धोना, बागवानी, बाल कटाई आदि का काम करेंगे।
पात्रता (Eligibility Criteria)
(A) आयु सीमा
उम्मीदवार का जन्म 03 जुलाई 2004 से 03 जनवरी 2008 के बीच होना चाहिए।
भर्ती प्रक्रिया पूरी करने के बाद, अधिकतम आयु 21 वर्ष होनी चाहिए।
(B) वैवाहिक स्थिति
केवल अविवाहित पुरुष उम्मीदवार ही आवेदन कर सकते हैं।
सेवा के दौरान विवाह करने पर नौकरी समाप्त कर दी जाएगी।
(C) शैक्षणिक योग्यता
10वीं (मैट्रिक) पास या समकक्ष परीक्षा PASS होनी चाहिए।
केवल केंद्र, राज्य या केंद्र शासित प्रदेश द्वारा मान्यता प्राप्त बोर्ड की परीक्षा मान्य होगी।
शारीरिक मानदंड
मानक | आवश्यक मापदंड |
ऊंचाई | कम से कम 152 सेमी |
छाती | 5 सेमी विस्तार होना चाहिए |
वजन | ऊंचाई और उम्र के अनुसार उपयुक्त होना चाहिए |
सुनने की क्षमता | प्रत्येक कान से 6 मीटर की दूरी से फुसफुसाहट सुनने में सक्षम होना चाहिए |
दंत स्वास्थ्य | स्वस्थ मसूड़े और कम से कम 14 दंत अंक होने चाहिए |
वर्ष | मासिक वेतन | इन-हैंड वेतन (70%) | अग्निवीर कोष (30%) | सरकार का योगदान |
1 | ₹30,000 | ₹21,000 | ₹9,000 | ₹9,000 |
2 | ₹33,000 | ₹23,100 | ₹9,900 |
₹9,900 |
3 | ₹36,500 | ₹25,550 | ₹10,950 | ₹10,950 |
4 | ₹40,000 | ₹28,000 | ₹12,000 |
₹12,000 |
सेवा निधि पैकेज (4 साल बाद) | ₹10.04 लाख (ब्याज छोड़कर) |
- नि:शुल्क राशन, वर्दी, आवास और यात्रा भत्ता
- ₹48 लाख का बीमा कवर
- चार साल की सेवा के बाद 'स्किल सर्टिफिकेट'
- CSD कैंटीन और चिकित्सा सुविधाएँ
- 25% उम्मीदवारों को स्थायी नौकरी का अवसर मिल सकता है।
Thanks for Comment We will reply soon